महाराष्ट्र नई सरकार के वादे: किसान कर्ज माफ, 10 रुपये में पेट भर खाना, एक रुपये में क्लीनिक

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के साथ गुरुवार को सरकार का गठन हुआ | महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को गठबंधन में मुख्यमंत्री बनाया | महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के तहत महाराष्ट्र सरकार ने सुनिश्चित किया है की वो सबसे पहले किसानों का क़र्ज़ माफ़ करेंगे और उन्होंने कहा की 80 फीसदी आरक्षण स्थानीय निवासियों और युवाओं को मिलेगा | मुख्यमंत्री बनते ही उद्धव ठाकरे ने किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए वादे किये उनकी जानकारी में आपको इस आर्टिकल में दे रहा हूँ इसके लिए आप पूरा आर्टकिले पढ़े |
किसानों को लाभ
- को उनकी फसल का उचित दाम मिले इस पर कदम उठाया जायेगा |
- सूखा ग्रस्त इलाकों में पानी के पूर्ति के लिए योजना तैयार की जाएगी |
- फसल बीमा योजना में बदलाव किया जायेगा |
- किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाएंगे |
युवाओं को रोजगार
- खली पड़े पदों को तुरंत भरा जायेगा जिससे युवाओं को रोज़गार मिलेगा |
- युवाओं के लिए एक फेलोशिप योजना तैयार की जाएगी |
महिलाओं को लाभ
- महिलाओं की सुरक्षा को सबसे आगे रखा जायेगा |
- काम करने वाली महिलाओं को हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी |
- बच्चियों को शिक्षा मुफ्त दी जाएगी जिनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है |
- आंगनबाड़ी वर्कर्स और आशा वर्कर्स की सैलरी में इजाफा किया जायेगा और उनकी सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी |
शिक्षा को बढ़ावा
- शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा ऋण जीरो प्रतिशत ब्याज देगी |
- कुछ और अहम कदम हमारी सरकार उठाएगी जिससे शिक्षा को बढ़ावा मिले|
- कमजोर वर्ग के छात्रों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा ऋण दिया जायेगा |
स्वास्थ्य पर ध्यान :-
- एक रुपये में आप क्लीनिक में इलाज करा सकेंगे इसके लिए नए क्लीनिक खोले जाएंगे | जिससे हर गरीब का इलाज हो सके |
- जिलों में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज बनाये जायेंगे |
- महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा के तहत उनको कवर उपलब्ध कराया जाएगा